फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा की ऐसे तैयारी करेंगे छात्र, तैयार कराया जाएगा ये खास नोट्स

Sat, 19 Dec 2020 03:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के छात्रों को परीक्षा बेहतर तैयारी कराने के लिए विशेषज्ञ शिक्षक टिप्स देंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग ऐसे शिक्षकों का पैनल तैयार करेगा, जो छात्रों को बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाने के तरीके बताएंगे। शिक्षकों का पैनल बनाने के लिए बोर्ड परीक्षा के प्राथमिक विषयों को आधार बनाया गया है।

विज्ञापन


शिक्षकों का पैनल सप्ताह में दो दिन छात्रों के साथ आनलाइन संवाद करेगा। इस दौरान वह छात्रों को आनलाइन पढ़ाई के दौरान तैयार पाठ्यक्रम, उनके नोट्स, समय प्रबंधन सहित परीक्षा के दौरान कापियों में लिखे जाने वाले तरीके आदि की जानकारी देंगे।

छात्र-छात्राओं की परेशानियों को दूर करने के लिए बोर्ड ने वीडियो नोट्स उपलब्ध कराने की भी तैयारी शुरू कर दी हैं। छात्रों को आनलाइन पढ़ाई के लिए यह वीडियो बनाए जा रहे हैं। हालांकि, कुछ वीडियो स्वयं प्रभा चैनल पर भी प्रसारित हो चुके हैं। विभाग की ओर से दसवीं और बारहवीं के छात्रों को ये वीडियो नोट्स स्कूलों के जरिए दिए जाएंगे।
विज्ञापन


डीआइओएस ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया ने कहा कि छात्रों को परीक्षा की तैयारी कराने के उद्देश्य से यह प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इसके जरिये छात्र बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक हासिल करने में सफल हो सकेंगे।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें