फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटकर में सस्ता, थोक मंडी में महंगा बिका प्याज

Tue, 22 Sep 2020 02:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • सोमवार को नासिक में बढ़े दाम का महेवा के प्याज व्यापारियों ने उठाया फायदा
  • प्याज का स्टॉक रखने वालों ने जमकर की मुनाफाखोरी

 
विज्ञापन
onion - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहर की थोक मंडी महेवा में सोमवार को प्याज फुटकर से ज्यादा महंगा बिका। फुटकर मंडियों में प्याज जहां 35 से 40 रुपये किलो बिका वहीं थोक मंडी में इसकी बिक्री 38 से 42 रुपये किलो तक की गई।

विज्ञापन


पूर्वांचल की सबसे बड़ी महेवा मंडी में सोमवार की सुबह जब प्याज के दाम खुले तो कीमत 30 से 32 रुपये किलो के बीच थी। यहां प्याज के दाम निर्धारित होने के बाद जब प्याज व्यापारियों को पता चला कि देश की सबसे बड़ी प्याज मंडी नासिक में प्याज के दाम यहां से ज्यादा हैं और दोनों जगहों के बीच चार से छह रुपये का अंतर है।

यहां के स्टॉक रखने वाले प्याज व्यापारियों ने भी दाम बढ़ा दिए और जमकर मुनाफा कमाया। फुटकर से अधिक दामों पर थोक मंडी में प्याज बिकने की बात जब मंडी के जिम्मेदारों मंडी समिति के सभापति अभिवन रंजन श्रीवास्तव एवं मंडी सचिव सेवाराम वर्मा पूछी गई तो उन्होंने कहा हमें इस बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


फल-सब्जी विक्रेता एसोसिएशन के अध्यक्ष अवध गुप्ता ने कहा कि नासिक में बारिश होने से प्याज के दाम में तेजी आई है। जिसके पास पहले से प्याज का स्टॉक है वह इस समय दाम कम करके बेच रहा है। थोक मंडी में प्याज के दाम में कोई बड़ी बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। आगे दाम बढ़ सकते हैं।  

प्याज व्यापारी जान मोहम्मद ने बताया कि सोमवार की सुबह मंडी में 30 से 32 रुपये प्याज का दाम खुला। नासिक मंडी मे दाम खुला तो यहां की तुलना में वहां प्याज महंगा था। ऐसे में यहां भी प्याज के दाम बढ़ गए।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें