फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर नगर निगम में हुआ खेल, सेवानिवृत्त होने के 10 महीने बाद भी शख्स करता रहा नौकरी

Tue, 22 Sep 2020 01:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर नगर निगम के निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त होने के 10 महीने बाद भी चुन्नीलाल नाम का एक बेलदार नौकरी करता रहा। जानकारी मिलने के बाद कर्मचारी को सेवानिवृत्त कर दिया गया है। वहीं इस मामले में नगर निगम के अधिष्ठान के एक कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन


बेलदार के पद पर कार्यरत चुन्नीलाल पिछले साल दिसंबर में ही सेवानिवृत्त हो गए थे। बताया जा रहा है कि उस दौरान से अब तक वह नगर निगम के एक जेई के घर पर काम करते रहे। जेई ही कर्मचारी की हाजिरी लगवाते थे।

सेवानिवृत्त होने के 10 महीने बाद भी नौकरी करने की जानकारी सामने आने के बाद भी नगर निगम के अफसर और कर्मचारी खुद को बचाने में जुटे रहे। कोई कहता कि यह अधिष्ठान की गलती है तो कोई निर्माण विभाग को इसके लिए जिम्मेदार बताकर खुद को पाक-साफ बताता।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चुन्नीलाल की तनख्वाह 40 हजार रुपये से ज्यादा है। यानी सेवानिवृत्ति के बाद चुन्नीलाल अब तक चार लाख रुपये वेतन ले चुके हैं। अब नगर निगम के अफसर रिकवरी की तैयारी में जुटे हुए हैं।

नगर निगम मुख्य अभियंता सुरेश चंद ने कहा कि  चुन्नीलाल का प्रकरण संज्ञान में आया है। अधिष्ठान के बाबू से स्पष्टीकरण मांगा गया है। चुन्नीलाल के सेवानिवृत्त होने के बाद लिए गए तनख्वाह की वसूली की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें