फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आज राहत की उम्मीद.. कल से फिर सताएगी उमस भरी गर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पिछले दो दिन से अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बने रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बुधवार को पूरे दिन धूप तो रही, लेकिन तपिश कम रही। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी के आसार जताए हैं। इसके बाद शुक्रवार से दिन का तापमान बढ़ने के साथ उमस भरी गर्मी का अनुमान जताया गया है।
विज्ञापन




इन दिनों मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ है। दो-तीन दिन गर्मी पड़ने के बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल जा रहा है। दिन में बादल छाने के साथ तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो रही है। इससे गर्मी से राहत तो मिल रही है, लेकिन मौसम का यह उतार-चढ़ाव लोगों को बीमार बना रहा है। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मंगलवार सुबह शहर में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। इसके चलते तीखी धूप से लोगों ने राहत महसूस की। हालांकि उमस भरी गर्मी लोगों को सताती रही।



बुधवार सुबह से ही धूप तो रहा, लेकिन आर्द्रता अधिक होने से लोगों ने राहत महसूस की। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को दिन में तीखी धूप के चलते तापमान बढ़कर 39.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हालांकि आर्द्रता अधिकतम 89 और न्यूनतम 42 प्रतिशत दर्ज किया गया।
विज्ञापन




मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार में औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ चक्रवाती परिसंचरण कम चिह्नित हो गया है, जिसके चलते बृहस्पतिवार को मौसम में बदलाव के आसार हैं।



पल-पल बदलते मौसम में स्वास्थ्य का रखें ख्याल : डॉ. राजीव जायसवाल



मेडिकल कॉलेज के फिजिशियन डॉ. राजीव जायसवाल का कहना है कि गर्मी का मौसम पल-पल रंग बदल रहा है। मौसम के इस उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। उल्टी, दस्त और डायरिया समेत कई बीमारियां बढ़ रही हैं। इस मौसम में शरीर को पानी की ज्यादा आवश्यकता होती है। खाने में वही चीजें खानी चाहिए, जिससे शरीर को पानी मिल सके। इसके लिए फल और सब्जियों का सेवन ज्यादा करें। धूप में निकलने से पहले ध्यान रखें कि शरीर पूरी तरह ढंका हो। इस तरह के बचाव से आप गर्मी में खुद को बीमारियों से बचा सकते हैं।
विज्ञापन




गर्मी में यूं रखें सेहत का ख्याल



सड़क किनारे ठेलों पर खुले में बिक रहे खाद्य पदार्थ को खाने से बचें, इनसे संक्रमण और फूड पॉइजनिंग का खतरा ज्यादा रहता है।



गर्मी के मौसम में जलजीरा, नींबू पानी, जूस, दही, नमक-चीनी का घोल लें।



ताजे फल और सब्जियों का सेवन करें।



दिन में करीब 4-6 लीटर पानी पीएं।



हल्के और सूती कपड़े पहनें, धूप में निकलें तो छाता लेकर जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें