गोरखपुर। जमीन हथियाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर गोरखनाथ थाने में सात आरोपियों के खिलाफ सोमवार को फर्जीवाड़ा करने व धमकी देने का केस दर्ज किया गया।
गोरखनाथ क्षेत्र के रामपुर नया गांव निवासी सोहन विश्वकर्मा ने प्रार्थनापत्र में बताया कि पिता की मृत्यु के बाद उनके नाम से दर्ज 51 एयर जमीन उनके व पांच भाइयों के नाम 2023 में दर्ज हो गई। आरोप है कि राजेंद्र नगर निवासी विपक्षी शशिभूषण शुक्ला व चंद्रमणि त्रिपाठी ने अपने नाम से बिना किसी आधार के बैनामा लिखवा लिया है।
आरोप है कि दो जुलाई 2023 को सुबह 8:30 बजे आरोपियों ने धमकी दी कि जमीन से कब्जा छोड़ दो वरना तुम्हारी हत्या करवा देंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।