फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रेफर रोगियों की सहूलियत के लिए कार्यकारी निदेशक ने बढ़ाया समय

विज्ञापन
विज्ञापन
- एम्स में अब शनिवार को दोपहर 12 बजे तक बनेगा पर्चा
विज्ञापन

- डाक्टर दो बजे तक करेंगे मरीजों का परीक्षण
संवाद न्यूज़ एजेंसी
गोरखपुर (एम्स)। अब एम्स में शनिवार को रेफर किए गए मरीजों का पर्चा दोपहर 12 बजे तक बनेगा। कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता ने मरीजों की सुविधा के लिए यह नई व्यवस्था लागू की है।
अब डॉक्टर दोपहर 2 बजे तक मरीजों का परीक्षण कर परामर्श देंगे। पहले शनिवार को पर्चा पूर्वांह्न 11 बजे तक ही बनता था। अगर किसी मरीज को एक विभाग से दूसरे विभाग में रेफर किया जाता था, तो पर्चा न बन पाने के कारण उन्हें अगले दिन आना पड़ता था। इससे काफी असुविधा होती थी।
विज्ञापन

एम्स की ओपीडी सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होती है। इसमें मरीजों का पंजीकरण अपराह्न तीन बजे तक होता है। पूर्व कार्यकारी निदेशक डॉ. अजय सिंह ने दूरदराज से आने वाले मरीजों की सुविधा के लिए पर्चा बनाने का समय दोपहर एक बजे से बढ़ाकर अपराह्न तीन बजे तक किया था। शनिवार को पर्चा काउंटर पहले सुबह 8 बजे से 10 बजे तक खुलता था, जिसे बाद में डॉ. अजय सिंह ने 11 बजे तक बढ़ा दिया था।
विज्ञापन

शनिवार को पूर्वांह्न 11 बजे पर्चा काउंटर बंद कर दिया गया। कुछ रेफर किए गए मरीज जब काउंटर पर पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि अब पर्चा नहीं बन पाएगा। मरीजों ने ठंड के कारण एम्स पहुंचने में देरी की बात कही और बिना उपचार वापस जाने की मजबूरी बताई। इसके बाद कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता ने तत्काल संज्ञान लेते हुए यह नई व्यवस्था बनाई कि शनिवार को रेफर किए गए मरीजों के लिए पर्चा काउंटर दोपहर 12 बजे तक पर्चा बन सकेगा। मीडिया प्रभारी डॉ. अरूप मोहती ने बताया कि पहले शनिवार को ओपीडी पर्चा काउंटर सुबह आठ बजे से 10 बजे तक खुलता था। बाद में इसे पूर्वांह्न 11 बजे तक बढ़ाया गया। अब सभी रोगियों के लिए पूर्वांह्न 11 बजे और रेफर रोगियों के लिए दोपहर 12 बजे तक पर्चा काउंटर खुला रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें