फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सोशल मीडिया पर पूर्व पति ने डाली आपत्तिजनक फोटो, पुलिस केस दर्ज कर शुरू की जांच

Wed, 13 Jul 2022 12:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

महिला के मुताबिक, चार माह पहले परिचितों ने बताया कि फेसबुक व इंस्टाग्राम पर उसकी आपत्तिजनक तस्वीर किसी ने पोस्ट की है। जिस पर परिवार के लोगों के मोबाइल नंबर के साथ ही सभी लोगों के गलत कार्य में लिप्त होने की बात लिखी गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पति से तलाक ले चुकी महिला का आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आरोप है कि तलाक के बाद पूर्व पति उसे बदनाम करने की हरकत कर रहा है। उसने धमकी भी दी है। शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आईटी एक्ट और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, महिला की शादी 11 साल पहले कोतवाली क्षेत्र के युवक से हुई थी, जो नशे का आदी है। नशे में प्रताड़ित करता था, जिस वजह से तलाक हो गया।

महिला के मुताबिक, चार माह पहले परिचितों ने बताया कि फेसबुक व इंस्टाग्राम पर उसकी आपत्तिजनक तस्वीर किसी ने पोस्ट की है। जिस पर परिवार के लोगों के मोबाइल नंबर के साथ ही सभी लोगों के गलत कार्य में लिप्त होने की बात लिखी गई थी।
विज्ञापन


छानबीन करने पर पता चला कि परिवार को बदनाम करने के लिए पूर्व पति ने फोटो पोस्ट किया है। पूछने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें