फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पीपीगंज अंडरपास में कुछ दरारें और बढ़ीं

विज्ञापन
पीपीगंज अंडरपास में दरारों को देखते राहगीर। संवाद
विज्ञापन
- बुधवार को कार्यदायी संस्था की टीम ने किया था मौके का निरीक्षण
विज्ञापन

- टीम ने इसे टेप से किया है चिह्नित, बृहस्पतिवार को बढ़ीं दरारें

संवाद न्यूज एजेंसी
भरोहिया। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण कार्य के तहत पीपीगंज के आगे बंधुपुर गांव में बने नए अंडरपास में दरारें बढ़ती जा रही हैं। बुधवार को कार्यदायी संस्था पीएनसी की टीम ने दरारों की मार्किंग कर टेप चिपकाया लेकिन बृहस्पतिवार को कुछ और दरारें दिखने लगीं। हालांकि, एनएचएआई के अधिकारियों का दावा है कि इससे आवागमन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
यह रास्ता पीपीगंज से भटहट, कप्तानगंज, महराजगंज सहित सोनौली सीमा तक जाने वाले यात्रियों का मुख्य मार्ग है। दिन-रात भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के चलते अंडरपास की मजबूती अनिवार्य है लेकिन जिस तरह से हर कुछ हफ्तों में नई दरारें सामने आ रही हैं, उसने निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। बुधवार को कार्यदायी संस्था पीएनसी इंफ्राटेक की टीम मौके पर पहुंची थी। अधिकारियों ने दरारों का निरीक्षण किया और उन्हें सफेद टेप लगाकर चिह्नित कर दिया। कुछ दिन पहले जंगल कौड़िया अंडरपास की दरारों की मरम्मत की गई थी, जिसके बाद नई शिकायतें सामने आने लगी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बोले स्थानीय लोग...
अधिकारियों ने बस टेप लगाकर दिखावा कर दिया। दरारें जस की तस बनी हुईं हैं। डर है कि ऊपर से गुजरने वाले भारी वाहन से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
- हरिशंकर, निवासी बंधुपुर

छह महीने में ऐसी दरारें पड़ना सिद्ध करता है कि निर्माण में भारी लापरवाही हुई है। अंडरपास के नीचे से गुजरते समय भय लगता है कि कहीं छत न धंस जाए। स्थायी मरम्मत जरूरी है।
- राहुल निषाद, निवासी डिहुलिया पीपीगंज

वर्जन...
तापमान अधिक होने के कारण दरारें आ रही थीं, जिसकी जांच कर लोड टेस्ट करवाकर एनएचएआई को हैंडओवर किया जाएगा। समस्या की जांच कराई जा रही है।
- केपीएस भदौरिया, चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर, पीएनसी इंफ्राटेक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें