फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एमएमएमयूटी के विद्यार्थियों ने सीखी साइबर अपराध जांच की तकनीक

Wed, 08 Jul 2026 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के साइबर फोरेंसिक रिसर्च सेंटर के 48 विद्यार्थियों ने सोमवार को साइबर थाने का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान साइबर अपराध जांच और डिजिटल फॉरेंसिक का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। यह भ्रमण छह सप्ताह के समर इंटर्नशिप कार्यक्रम का हिस्सा है।
विज्ञापन

एमएमएमयूटी और गोरखपुर जोन पुलिस के बीच हुए एमओयू के तहत आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सुधीर जायसवाल, साइबर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह व साइबर कमांडो उपेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों की जांच प्रक्रिया, डिजिटल फॉरेंसिक तकनीकों और उभरते साइबर खतरों की जानकारी दी। अधिकारियों ने फिशिंग, म्यूल बैंक अकाउंट, साइबर स्टॉकिंग, फर्जी एपीके फाइलों और ऑनलाइन वित्तीय ठगी जैसे मामलों से बचाव के उपाय भी बताए।
विद्यार्थियों ने सरकार की ओर से अनुमोदित डिजिटल फॉरेंसिक उपकरणों के माध्यम से डिजिटल साक्ष्यों के संग्रहण, संरक्षण और विश्लेषण की प्रक्रिया को करीब से देखा। उन्हें राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल, आई4सी, साइबर क्राइम वॉलंटियर्स कार्यक्रम व हेल्पलाइन 1930 की जानकारी भी दी गई। समन्वयक डॉ. बीके शर्मा और डॉ. विमल कुमार ने साइबर थाना अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें