फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बीमा कराने के नाम पर दंपती ने तीन लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
- चौरीचौरा पुलिस ने दो आरोपियों पर दर्ज किया केस, जांच शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चौरीचौरा (गोरखपुर)। क्षेत्र के भगवानपुर निवासी अभय मणि त्रिपाठी से दंपती ने तीन लाख रुपये हड़प लिए। दंपती ने बीमा कराने के नाम पर रुपये लिए थे। समय सीमा पूरी होने पर पीड़ित ने पता किया तो मालूम हुआ कि उसकी रकम जमा ही नहीं की गई है।
जानकारी के मुताबिक, अभय मणि त्रिपाठी ने दी तहरीर में लिखा है कि मेरी जान-पहचान मारकंडेय मिश्र और राजकुमारी से पहले से थी। उन्होंने बताया कि वह बीमा एजेंट हो गए हैं और एक स्कीम की भी जानकारी दी। उनकी बातों में आकर वर्ष 2019 में और 2020 में डेढ़-डेढ़ लाख रुपये दो बार बीमा करने के नाम पर दिया। बाद में पता चला कि दंपती ने रुपये जमा ही नहीं किए थे। दोनों ने मिलकर रुपये हड़प लिए। पुलिस पीड़ित की तहरीर पर बांसगांव थाना क्षेत्र के खमहुआ निवासी मारकंडेय मिश्र व राजकुमारी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

....
महिला के खाते से साइबर ठगों ने 1.5 लाख रुपये उड़ाए
अमर उजाला ब्यूरो
पादरी बाजार। शाहपुर इलाके की एक महिला के खाते से साइबर ठगों ने 1.5 लाख रुपये उड़ा दिए। सोमवार को शाहपुर पुलिस अज्ञात शख्स के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच कर रही हैं।
जानकारी के मुताबिक, अशोक नगर निवासी गीता सिंह ने शाहपुर पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि पांच सितंबर को घर से निकलते समय उनका मोबाइल फोन कहीं गिर गया। जिसमें दो अलग-अलग कंपनी का सिम लगा था।
विज्ञापन

बताया कि उनका भटहट स्थित पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। 10 सितंबर को रुपये की आवश्यकता होने पर वह बैंक पहुंचीं तो खाते में जीरो बैलेंस सुनकर सन्न रह गई। महिला के मुताबिक, इस दौरान उसने खाते से कोई लेनदेन नहीं किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें