फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी, कई इलाकों में घंटों गुल रही बिजली

Sun, 07 Jun 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- घोषित शटडाउन के बाद भी नहीं पूरा हो सका समय पर मरम्मत का कार्य
विज्ञापन




गोरखपुर। शहर और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को बिजली कटौती से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शाहपुर उपकेंद्र के विष्णु मंदिर फीडर पर ट्रांसफाॅर्मर शिफ्टिंग कार्य के लिए सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक घोषित शटडाउन लिया गया था लेकिन कार्य समय पर पूरा नहीं हो सका। नतीजतन शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। निर्धारित समय से दो घंटे अधिक कटौती होने के कारण उपभोक्ताओं में नाराजगी रही।
खोराबार क्षेत्र में भी बिजली संकट गहराया रहा। यहां सुबह 10:30 बजे से शाम पांच बजे तक तीन ट्रांसफॉर्मर बंद रहने के कारण करीब एक हजार घरों की बिजली आपूर्ति ठप रही। लगभग सात घंटे तक बिजली न मिलने से लोगों को भीषण गर्मी में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही और कई घरों में इनवर्टर जवाब दे गए। सहायक अभियंता खोराबार के सहायक अभियंता के अनुसार, आरडीएसएस योजना के अंतर्गत कार्य हो रहा था। इसके अलावा राप्तीनगर और पादरी बाजार क्षेत्र में भी दिनभर बिजली की आवाजाही लगी रही। बार-बार ट्रिपिंग और आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में लंबे समय तक बिजली कटौती और लगातार ट्रिपिंग से दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं राप्तीनगर के हमीदुल्लाह नगर और मिलेनियम सिटी में ट्रांसफॉर्मर खराब होने के कारण दोपहर बाद से बिजली बाधित रही। देर शाम सात बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इसके साथ ही करीमनगर फीडर भी कार्य होने के कारण सात घंटे बंद रहा। इससे एक हजार घरों के लोग परेशान रहे। शाहपुर के अभयनंदन फीडर कार्य के लिए सात घंटे बंद रहा। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मरम्मत और रखरखाव कार्य के चलते कुछ क्षेत्रों में आपूर्ति प्रभावित हुई, जिसे जल्द सामान्य कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें