गोरखपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म-9 पर लगा एस्केलेटर खराब है। बुधवार को दोपहर के समय एस्केलेटर पर कु़छ बच्चे खेलते हुए दिखे। कुछ बच्चे एस्केलेटर की रेलिंग पर चढ़कर फिसलते हुए नीचे आ रहे थे तो कुछ रेलिंग पर लगे हैंडल बेल्ट के ऊपर बैठकर फुट ओवरब्रिज पर चढ़ रहे थे।
बताया जा रहा है कि इस प्रकार एस्केलेटर पर खेलना बच्चों के लिए बहुत खतरनाक होता है। एस्केलेटर पर खेलने की वजह से बच्चों की मौत तक हो चुकी है। नई दिल्ली के तिलक नगर के एक मॉल में 15 जून 2025 को एक परिवार फिल्म देखने गया था। इसी दौरान उस परिवार के विशाल नाम का लड़का एक्सेलेटर की हैंडल पर फिसलने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान अचानक उसका बैलेंस बिगड़ गया ओर वह नीचे गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई थी। संवाद