फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ईपीएस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति ने की न्यूनतम पेंशन की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
-राज्य मंत्री भारत सरकार कमलेश पासवान को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। न्यूनतम पेंशन सहित विभिन्न मांग को लेकर ईपीएस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के सदस्यों ने शनिवार को सांसद व राज्य मंत्री भारत सरकार कमलेश पासवान से मिलकर मांग पत्र सौंपा।

ईपीएस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष हनुमान सहाय ने बताया कि हम सभी की मांग है कि न्यूनतम पेंशन कोशियारी कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर रुपये 1000 रुपये को बढ़ाकर 7500 रुपये और उसको महंगाई से जोड़ने व निशुल्क चिकित्सा सुविधा दिया जाए। ज्ञापन के माध्यम से अनुरोध किया गया कि श्रम मंत्री से मिलकर पेंशन बढ़ोतरी करवाने का प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हनुमान सहाय, वृंदावन शुक्ल, महेंद्र पांडेय, विश्वनाथ यादव, विरेंद्र श्रीवास्तव, राजेंद्र सिंह, दुर्ग विजय पांडेय, दिनेश कुमार, अमरनाथ, जलेश्वर ठाकुर, वीपी मिश्रा, चंद्रशेखर पाठक, हरि शंकर श्रीवास्तव सहित काफी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें