शहर में बदला रहेगा यातायात, भारी वाहनों की रहेगी नो-एंट्री
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (नीट) की ओर से आयोजित होने वाली री-नीट (यूजी)-2026 परीक्षा को देखते हुए शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। परीक्षार्थियों के सुगम आवागमन और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए रविवार को शहर के कई मार्गों पर डायवर्जन लागू रहेगा। शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी।
एसपी ट्रैफिक अमित श्रीवास्तव के अनुसार, सामान्य दिनों में दोपहर 12 बजे से दो बजे तक खुलने वाली भारी वाहनों की नो-एंट्री 21 रविवार को नहीं खोली जाएगी। भारी वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही परीक्षार्थियों और अभिभावकों के वाहनों के लिए अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
यातायात पुलिस ने अपील की है कि परीक्षार्थी समय से पहले केंद्रों के लिए निकलें और डायवर्जन व्यवस्था का पालन करें।