फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: उद्यमी मोहम्मद आजम खान का इंतकाल, किए गए सुपुर्दे खाक

विज्ञापन
आजम खान की फाइल फोटो
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर के उद्यमी मोहम्मद आजम खान का बृहस्पतिवार को तड़के इंतकाल हो गया। वे करीब 65 वर्ष के थे। बुधवार की रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में ले जाया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका। उनकी मृत्यु का कारण ब्रेन हेमरेज बताया जा रहा है।
विज्ञापन

घंटाघर स्थित जामा मस्जिद में जनाजे की नमाज के बाद मुबारक खां सईद कब्रिस्तान के सुपुर्दे खाक किए गए। शहर के तुर्कमानपुर के रहने वाले मोहम्मद आजम ने छपिया में एक चप्पल कंपनी की शुरुआत की थी। गोरखपुर में औद्योगिक क्रांति लाने वाले शीर्ष लोगों में उनका नाम लिया जाता है। हालांकि बाद में उन्होंने यह फैक्टरी बेच दी थी। अक्तूबर में ही वे मक्का-मदीना से उमराह करके लौटे थे।
उनके निधन पर चेंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से शोकसभा आयोजित की गई। इसमें अध्यक्ष संजय सिंघानिया ने कहा कि वह एक प्रतिष्ठित उद्यमी और समाजसेवक थे। उनके निधन से गोरखपुर के उद्योग जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। शोकसभा में आनंद गुप्ता, रमेश कसौधन, राजेंद्र अग्रवाल, अशफाक हुसैन मेकरानी, आदिल अमीन, सुहैब अहमद, राजकुमार अग्रवाल, शैलेश बजाज आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें