फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविवि: महिला शिक्षकों-कर्मचारियों की निगरानी में हुई प्रवेश परीक्षा

Tue, 25 Jul 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
गोविवि में प्रवेश परीक्षा कराती विश्वविद्यालय की महिला शिक्षक व कर्मचारी।
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिला के लिए चल रहे प्रवेश परीक्षा में सोमवार सुबह की पाली में बीए इन जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन की प्रवेश परीक्षा हुई। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कला संकाय के भूतल पर मॉडल परीक्षा केंद्र बनाकर परीक्षा को विश्वविद्यालय की केवल महिला शिक्षकों तथा कर्मचारियों की ओर से कराया गया।
विज्ञापन


परीक्षा में पर्यवेक्षक की भूमिका में अंग्रेजी विभाग की प्रो. शिखा सिंह रहीं एवं केंद्राध्यक्ष की भूमिका में प्राणि विज्ञान विभाग की डॉ. अरुंधति सिंह रही। सह केंद्राध्यक्ष पर्यावरण विज्ञान की डॉ. नूपुर श्रीवास्तव रही। कला संकाय के भूतल पर आयोजित परीक्षा में समस्त कक्ष पर्यवेक्षक भी महिलाएं ही रही। चतुर्थ श्रेणी की कर्मचारी भानुमति ने भी परीक्षा के संचालन में अपना योगदान दिया। बीए इन जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन की प्रवेश परीक्षा में कुल 135 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें 91 परीक्षा में सम्मिलित हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें