फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्रों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल कौड़िया। क्षेत्र के महंत अवेद्यनाथ राजकीय महाविद्यालय रसूलपुर चकिया में सोमवार को विद्यार्थियों ने शुल्क वृद्धि वापस लेने सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों का तेवर और पिछले दिनों गोरखपुर विश्वविद्यालय में हुई घटना को देख महाविद्यालय प्रशासन सकते में आ गया। किसी अनहोनी के डर से शैक्षणिक व प्रशासनिक भवन में आने वाले का परिचयपत्र देखकर प्रवेश दिया गया। महाविद्यालय प्रशासन से प्रशासनिक अधिकारियों से सुरक्षा की मांग की है। स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने आए विद्यार्थी और उनके अभिभावक डरे, सहमे दिखे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शुल्क वृद्धि वापस लेने व विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को विद्यार्थी नारेबाजी करने लगे। उनका आरोप था कि महाविद्यालय द्वारा मनमाने तरीके से शैक्षणिक शुल्क में वृद्धि की गई है। बीए प्रथम वर्ष के प्रवेश फार्म वितरण में भी धांधली कर 20 रुपये अधिक वसूला जा रहा है। साथ ही पीने के पानी समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं महाविद्यालय द्वारा मुहैया नहीं कराई जा रही हैं, जिससे छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदर्शन के बाद छात्र शैक्षणिक भवन में पहुंचे जहां कर्मचारियों से नोकझोंक हुई। इसके बाद 20 छात्र प्राचार्य के केबिन में पहुंचे और विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन उन्हें सौंपे। प्राचार्य ने आंदोलित छात्रों से कहा कि महाविद्यालय विश्वविद्यालय के अधीन संचालित होता है। विश्वविद्यालय के नियम अनुसार शुल्क में वृद्धि हुई है। जितने की रसीद काटी जाती है उतना ही शुल्क लिया गया है। प्रवेश फॉर्म वितरण में कहीं अनियमितता हुई है तो उसकी जांच की जाएगी। पीने के पानी की व्यवस्था और सुदृढ़ की जाएगी।
विज्ञापन


उधर, छात्रों का कहना था कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो मंगलवार को उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। छात्रों की इस चेतावनी पर प्राचार्य ने प्रशासनिक अधिकारियों से महाविद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है। इस दौरान गुलशन रावत, इंद्रजीत यादव, सूरज, सत्येंद्र, अमित साहनी, अजय पाल, रजनी साहनी, लकी गौड़ आदि छात्र मौजूद रहे।
कोट
प्रत्येक कक्षा का 200 रुपये पंजीकरण शुल्क निर्धारित है और स्नातक तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के डिग्री के लिए 500 रुपये शुल्क लिया जाता है। विद्यार्थियों की समस्याओं को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन


- प्रो जेपी सिंह, प्राचार्य, महंत अवेद्यनाथ राजकीय महाविद्यालय

कोट
- विद्यार्थियों को अनुशासित रहना चाहिए। फॉर्म भरने की तिथि पर प्रशासनिक अधिकारियों से बात की जाएगी। महाविद्यालय की सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा।

- डॉ अश्वनी कुमार मिश्रा, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें