फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: आकर्षक बनाया जाएगा सीएम सिटी का प्रवेश द्वार, दस करोड़ रुपये से पर्यटन विभाग करा रहा सुंदरीकरण

Thu, 07 Apr 2022 02:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

लेसर से लेकर नौसड़ तक सिंचाई विभाग के बंधे को शहर के कुछ व्यवसायियों ने पहले ही सुंदर करा दिया है। छह किलोमीटर का पैच रह गया था, जिसका कायाकल्प पर्यटन विभाग करा रहा है।
विज्ञापन
गोरखपुर नौसड़ बांध का हो रहा सुंदरीकरण। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर सीएम सिटी के प्रवेश द्वार को आकर्षक बनाया जाएगा। गोरखपुर-लखनऊ हाईवे से जैसे ही कोई कालेसर से आगे बढ़ेगा उसे सीएम सिटी में होने का एहसास होने लगेगा। कालेसर से नौसड़ तक करीब छह किलोमीटर बंधे का दस करोड़ रुपये से पर्यटन विभाग सुंदरीकरण करा रहा है।
विज्ञापन


इस मार्ग पर जगमगाती लाइटें तो लोगों का स्वागत करेंगी ही, बंधे पर लगाए गए सुंदर पत्थर भी लुभाएंगे। कार्य शुरू हो गया है, जिसे अगले माह पूरा हो जाने की उम्मीद है।

विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कालेसर से लेकर नौसड़ तक के पैच का सुंदरीकरण कराने का निर्देश दिया था। लेकिन, आचार संहिता लागू होने की वजह से काम शुरू नहीं हो सका। अब काम शुरू हो गया है। बंधे की मरम्मत के साथ उस पर आकर्षक पत्थर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बंधे का रंग-रोगन किया जाएगा। छायादार और सजावटी पौधे लगाए जाएंगे। लोगों के बैठने के लिए बेंच भी लगेगी। कालेसर से लेकर नौसड़ तक सिंचाई विभाग के बंधे को शहर के कुछ व्यवसायियों ने पहले ही सुंदर करा दिया है। छह किलोमीटर का पैच रह गया था, जिसका कायाकल्प पर्यटन विभाग करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें