फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रमुख नालों की कराएं सफाई, जलभराव होने पर करें बैरिकेडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बारिश के चलते नदियों के बढ़ते जलस्तर और शहरी क्षेत्र में जलभराव न होने पाए इसे लेकर डीएम दीपक मीणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपनी तैयार कर लें। सभी प्रमुख नाला और नालियों एवं जल निकासी मार्गों की सफाई कराएं। पंपिंग सेट की व्यवस्था करा लें और तथा जल भराव के कारण यातायात प्रभावित होने की स्थिति में बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक तथा वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था कराएं।
विज्ञापन

डीएम ने बांधों हो रही दरारों व रेन कट का तत्काल प्रभाव से मरम्मत कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने जल जनित एवं संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए फागिंग कराने का कहा। जिले व तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित कर संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों की तैनाती के निर्देश दिए। कहा कि कहीं भी दूषित जल की शिकायत मिलती है तो मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही करें। विद्युत विभाग के अधिकारियों से कहा है कि जर्जर पोल व लटके व ढीले तारों को तत्काल ठीक कराएं। नदियों,तालाब और पोखरों में नहाने वाले बच्चों को पुलिस और राजस्व विभाग की टीम बनाकर रोकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें