फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा : सहजनवां में दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़ा गया छात्र

Sat, 21 Feb 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जनपद में शुक्रवार को बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रथम पाली में 197 और द्वितीय पाली में 198 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। सभी केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे। वहीं सहजनवां में दूसरे की जगह परीक्षा देते एक छात्र पकड़ा गया।
विज्ञापन

सहजनवां स्थित कैप्टन राम दास यादव बालिका इंटर कॉलेज, भैसला में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी दूसरे छात्र की जगह परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। केंद्र व्यवस्थापक की सतर्कता से मामला उजागर हुआ और संबंधित थाने में तत्काल एफआईआर दर्ज कराई गई। परीक्षा की ऑनलाइन मॉनिटरिंग राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज स्थित कंट्रोल रूम से की गई। जोनल, सेक्टर, मंडलीय एवं जनपदीय सचल दलों ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया।
प्रथम पाली में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान और इंटरमीडिएट कृषि विज्ञान, जबकि द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा हुई। हाईस्कूल में 67,290 परीक्षार्थियों में से 63,622 उपस्थित और 3,668 अनुपस्थित रहे। वहीं इंटरमीडिएट में 62,241 में से 58,444 परीक्षार्थी उपस्थित व 3,797 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम प्रभारी किरन कुमार आरेतो ने बताया कि परीक्षा व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी जा रही है और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें