फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पर्यावरण संरक्षण की दिशा में रेलवे ने बढ़ाया कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में रेलवे ने कदम बढ़ाया है। गोरखपुर यांत्रिक कारखाना को वर्ष 2029 तक नेट-जीरो कार्बन उत्सर्जन कर दिया जाएगा। इसके लिए सोलर पैनल लगाकर ऊर्जा के स्रोत बढ़ाए जाएंगे। वर्तमान में कारखाना परिसर में 500 केडब्ल्यूपी क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया गया है। इसे बढ़ाकर 6000 हजार किया जाएगा।
विज्ञापन



यांत्रिक कारखाना में ग्रीनहाउस गैस के आकलन के अनुसार, कार्यशाला की प्रक्रियाओं से वर्तमान में लगभग 72,000 टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन होता है। इस आधार पर प्रमुख उत्सर्जन स्रोतों की पहचान कर उन्हें नियंत्रित करने के लिए रणनीति बनाई गई है। कारखाना प्रशासन ने कार्य योजना के अनुसार, इन उत्सर्जनों को घटाकर लगभग 11,500 टन कार्बन डाइऑक्साइड तक सीमित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें