फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलघर के इस गली से हटेगा अतिक्रमण, आठ फीट में सिमटकर रह गई है आठ मीटर चौड़ी सड़क

Sun, 07 Feb 2021 11:54 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोलघर चौराहा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर शहर के गोलघर को सिनेमा रोड से जोड़ने वाली अहम सड़क, खोआ मंडी गली से अतिक्रमण हटाया जाएगा। प्रशासन के मुताबिक अभिलेखों में यह आठ मीटर चौड़ी सड़क है। मगर वर्तमान में यह सिमटकर आठ फीट ही रह गई है।  
विज्ञापन


गोलघर बलदेव प्लाजा के बगल से शुरू होकर यह गली सिनेमा रोड पर निकलती है। पूरी गली में अतिक्रमण है। गली के दोनों तरफ खाद्य सामग्रियों के कारोबारियों ने अपनी दुकानें बढ़ाकर अतिक्रमण कर लिया है। यहां एक साथ दो चार पहिया वाहन नहीं निकल सकते हैं। रोजाना यहां जाम लगा रहता है। इस गली में प्राय: जाम लगे होने की वजह से सिनेमा रोड पर भी ट्रैफिक का लोड बढ़ जाता है। इसके कारण वहां भी जाम की स्थिति बन जाती है।

सड़क का किया चिह्नांकन
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देश पर सड़क का चिह्नांकन कर लिया गया है। जल्द ही यहां से अतिक्रमण हटाया जाएगा। हालांकि चिह्नांकन के दौरान प्रशासन द्वारा एक भू-माफिया को कब्जा देने का भी हाल ही में आरोप लगा है जो मुख्यमंत्री तक पहुंच गया। उनके निर्देश पर एक घंटे के भीतर प्रशासन व पुलिस की टीम ने इस कब्जे को हटा भी दिया। प्रशासन का कहना है कि उन्होंने कब्जा नहीं दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण भी तोड़ने पड़ेंगे

अतिक्रमण खाली कराने के लिए 24 से अधिक कच्चे-पक्के निर्माण तोड़ने पड़ेंगे। यही वजह है कि सदर तहसील प्रशासन पहले ही पूरा होमवर्क कर लेना चाहता है। कई लोगों ने रास्ते में ही निर्माण करा लिया है। इससे यह सड़क कहीं-कहीं सात से आठ फीट चौड़ी ही रह गई है। कार्यवाही शुरू करने से पहले यह जांचा जा रहा है कि कहीं किसी का बैनामा तो नहीं। यह भी देखा जा रहा है कि किसी जगह पर संबंधित जमीन को लेकर न्यायालय में केस तो नहीं चल रहा।
 
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि खोआ मंडी गली अभिलेखों में आठ मीटर चौड़ी है। पूरी गली में अतिक्रमण कर लिया गया है। इस गली को सड़क का स्वरूप दिया जाएगा ताकि लोगों को सहूलियत हो। सीमांकन हो गया है, जल्द ही अतिक्रमण हटाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें