अमर उजाला मां तुझे प्रणाम की अनूठी मुहिम के तहत बेसिक शिक्षामंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने कोरोना वारियर्स को स्मृति चिह्न और शॉल भेंट करके सम्मानित किया। कोरोना संकट के बीच इन वारियर्स ने जरूरतमंदों को राशन, कपड़ा मुहैया कराया। टेलीमेडिसिन के जरिए इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित कराई। निशुल्क दवा, सैनिटाइजर, ऑक्सी मीटर व थर्मल स्कैनर का वितरण किया है।
विज्ञापन
कोरोना वारियर्स का सम्मान-2021 और कवि सम्मेलन शनिवार को गोरखपुर के होटल पार्क स्ट्रीट में आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन बेसिक शिक्षामंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी और भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने किया। बेसिक शिक्षामंत्री करीब तीन घंटे तक कार्यक्रम में रहे और कोरोना वारियर्स की तारीफ की।
मंत्री ने कहा कि कोरोना की पीड़ा ने एक नई ताकत दी। आत्मनिर्भर बनाया है। चिकित्सा क्षेत्र में अग्रणी बनने का अवसर दिया। भारत में लाखों दानवीर कर्ण हैं, यह दुनिया ने देख लिया है। गोरखपुर शहर के स्वभाव में मदद की परंपरा रही है। कोरोना संकट के बीच आपने उसी जज्बे का परिचय दिया। जब लोग अपनी जान बचाकर घरों में बैठे थे, तब बहुत सारे लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर जरूरतमंदों की सहायता की।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षामंत्री ने 1998 में आई बाढ़ का जिक्र किया। साथ ही कहा कि सरकार के साथ जनता ने कंधे से कंधा मिलाकर काम किया था। अब भी मदद की वही प्रकृति, संस्कृति जिंदा है। कुछ बात तो थी, जो आपको समाज में अलग स्थान देती है।
सम्मानित कोरोना वारियर्स गदगद
बेसिक शिक्षामंत्री ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोरोना से हर क्षेत्र में मोर्चा लिया है। इसमें आपका योगदान सर्वाधिक है। कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करते हुए खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। कार्यक्रम का संचालन आरजे अनुराग सुमन ने किया।
इस मौके पर संगम साड़ी सेंटर के प्रदीप टेकड़ीवाल, मोमेंटम क्लासेस के निदेशक अरविंद त्रिपाठी व विकास अग्रवाल, गोरखपुर विश्वविद्यालय के डॉ. महेंद्र कुमार सिंह, गीडा से रमेश राम, पीएनबी से सीनियर मैनेजर (लॉ आफिसर) एसबी सब्बरवाल, ओरिएन मॉल के निदेशक सुनीत टेकड़ीवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे। अभिज्ञा हार्ट केयर सेंटर एंड सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अखिलेश पटेल किसी वजह से कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके थे।
सीईओ गैलेंट इस्पात लिमिटेड मयंक अग्रवाल ने कहा कि यह सम्मान प्रेरणादायी है। और बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगा। समाज की संवेदनशीलता से मदद की गई, जो बड़ी उपलब्धि है।
प्रबंध निदेशक क्रेजी स्नैक्स नवीन अग्रवाल ने कहा कि मानव सेवा ही जीवन की सर्वोत्तम सेवा है। सम्मान से गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। यह प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।
वरिष्ठ चिकित्सक शाही ग्लोबल हॉस्पिटल डॉ. सीमा शाही व डॉ. एसएस शाही ने कहा कि कोरोना के समय निडर होकर मरीजों की सेवा की। अब सम्मान मिला है। यह सम्मान बेहतर करने की प्रेरणा देगा। जरूरतमंदों के लिए हमेशा अच्छा किया जाएगा।
वरिष्ठ चिकित्सक रामज्ञान न्यूरो स्पाईन एंड मेडिकेयर क्लीनिक डॉ. मुकेश शुक्ला ने कहा कि कोरोना संक्रमण एक विषम परिस्थिति है। इसमें जरूरतमंदों की मदद करना सौभाग्य की बात रही। इसके लिए सम्मान मिलना गौरवान्वित करने वाला है। यह पल हमेशा याद रहेगा।
वरिष्ठ चिकित्सक आर्थोडोंटिक एंड डेंटल क्लीनिक डॉ. राजीव गुलाटी ने कहा कि सम्मान समारोह निश्चित रूप से समाज को बड़ा संदेश देगा। इससे और लोगों को प्रेरणा मिलेगी। वह आगे आएंगे और जरूरतमंद की हर संभव मदद करने की कोशिश करेंगे।
हड्डी रोग विशेषज्ञ सावित्री आर्थो केयर डॉ. बीबी त्रिपाठी ने कहा कि विपरीत परिस्थिति में मानवता की भलाई के लिए कुछ योगदान देने की खुशी है। यह सम्मान मेरे लिए बहुत अहम है। अब दूसरे भी मदद के लिए आगे आएंगे।
गुरुकुल पाठशाला के सुरेंद्र प्रताप चौधरी ने कहा कि सेवाभाव का समाज में अलग स्थान है। यही कोरोना संकट में किया गया। कठिन चुनौती थी, लेकिन बच्चों को पढ़ाने का सिलसिला जारी रहा। ऑनलाइन एजूकेशन का दायरा बढ़ा है।
शिवा हॉस्पिटल के मोहम्मद ताहिर ने कहा कि ऐसे सम्मान आपदा में सहयोग के लिए प्रोत्साहित करते हैं। इससे बहुत सारे लोगों को आगे बढ़कर सेवा करने की प्रेरणा मिलेेगी।
अध्यक्ष डीसीएफ संतकबीरनगर शिवाजी शुक्ला ने कहा कि कोरोना के बीच समाज के जरूरतमंदों का सहयोग करना सभी का फर्ज है। यह सम्मान वास्तव में मानवता का सम्मान है।
सदस्य राष्ट्रीय परिषद भाजपा व पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद राय ने कहा कि सम्मान भविष्य में प्रेरणा देगा। यह एक संदेश भी है कि समाज के सभी लोग विषम परिस्थितियों में आगे आकर मदद करें।
मुख्य प्रायोजक
हरिप्रसाद गोपी कृष्ण सराफ से निदेशक मधु सराफ
गैलेंट इस्पात लिमिटेड से सीईओ मयंक अग्रवाल
आरके लक्ष्मी जनरल सेल्स लिमिटेड के निदेशक रमाकांत राय
शाही ग्लोबल हॉस्पिटल से डॉ. एसएस शाही और डॉ. सीमा शाही।
सह प्रायोजक
पीसी ज्वेलर से निदेशक संजय अग्रवाल।
आर्कवीन प्राइवेट लिमिटेड से राजीव मणि त्रिपाठी।
साहू सिविंग मशीन कंपनी से सनूप शाहू।