फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकनिर्माण विभाग की जमीन पर अवैध निर्माण ढहाया

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकनिर्माण विभाग की जमीन पर अवैध निर्माण ढहाया
विज्ञापन

भागलपुर। स्थानीय चौराहा पर लोक निर्माण विभाग की भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण कार्य को शनिवार को बरहज के एसडीएम ने गिरवा दिया। दो दिन पूर्व एसडीएम ने अवैध निर्माण को हटाने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

भागलपुर चौराहा पर राजेश्वर जायसवाल अपनी भूमि पर दुकान के बगल में पुरानी दीवाल हटा कर नई दीवाल का निर्माण कार्य करा रहे थे। गांव के ही किसी व्यक्ति ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी कि लोक निर्माण विभाग की भूमि पर अवैध निर्माण कर अतिक्रमण किया जा रहा है। पोर्टल की शिकायत पर बरहज के एसडीएम सुनील कुमार सिंह, सीओ दिनश सिंह यादव, थानाध्यक्ष मईल दीपक कुमार सहित विभागीय कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंच गए। अवैध निर्माण को हटाने के लिए अधिकारियों के निर्देश पर भागलपुर पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज प्रजापति, जेसीबी लेकर पहुंचे और लोक निर्माण विभाग की जमीन पर अवैध निर्माण को गिरवाया। एसडीएम सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दुकानदार द्वारा लोक निर्माण विभाग की भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा था। आज उसे गिरा दिया गया। इस मौके पर नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह और कमलाकांत भास्कर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें