फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर में गैलेंट कंपनी से चोरी का आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल

Fri, 25 Nov 2022 01:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

रामनाथ झा मूलरूप से दिल्ली के द्वारका सेक्टर आठ का रहने वाला है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए बदमाश के बारे में जानकारी दी। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी किसी काम से गोरखपुर के विजय चौराहे के पास आया हुआ था। जहां से उसे पुलिस ने गिफ्तार किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैलेंट कंपनी से लैपटॉप, मोबाइल फोन व नकदी चोरी करने के आरोपी कर्मचारी रामनाथ झा को कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने लैपटॉप बरामद कर लिया।

विज्ञापन


आरोप है कि कंपनी के चोरी हुए लैपटॉप से आरोपी ने कंपनी की गोपनीय सूचनाएं लीक भी की हैं। पुलिस ने लैपटॉप को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है, ताकि पता चल सके की कौन-कौन सी सूचनाएं उसने लैपटॉप से दूसरों को साझा की हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया।
 
आरोपी रामनाथ झा मूलरूप से दिल्ली के द्वारका सेक्टर आठ का रहने वाला है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए बदमाश के बारे में जानकारी दी। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी किसी काम से गोरखपुर के विजय चौराहे के पास आया हुआ था। जहां से उसे पुलिस ने गिफ्तार किया।
विज्ञापन


गैलेंट कंपनी के मेडालियन ट्रांसलिक्स विभाग के एचआर शाहपुर के पादरी बाजार निवासी शुभम भारद्वाज ने 3 सितंबर 2022 को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि रामनाथ उनकी कंपनी में बीते एक साल से अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत था। आरोप है कि 8 मई 2022 को जब सारे कर्मचारी घर चले गए तो कंपनी का लैपटॉप, मोबाइल व 50 हजार रुपये चोरी कर फरार हो गया। जब उसे फोन किया गया तो उसने बोला कि मां की तबीयत खराब होने के नाते कंपनी का सामान लेकर बिना बताए घर आ गया है।

कुछ दिन में आकर सामान वह वापस कर देगा, लेकिन बाद में वह सामान लौटाने से इनकार कर दिया और धमकी देने लगा। कोतवाली पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार को कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्रा व उनकी टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें