फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अस्पतालों में दवा, जांच और संसाधनों पर दें जोर

Sun, 12 Apr 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और जनसुलभ बनाने के उद्देश्य से शनिवार को सर्किट हाउस में वृहद समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने की। उन्होंने कहा कि दवा, जांच और संसाधनों पर ज्यादा जोर देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

बैठक में चिकित्सालयों में दवाओं, जांच सुविधाओं और उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मयंकेश्वर शरण सिंह ने जांच रिपोर्ट समय से देने पर जोर दिया। सीएमओ डॉ. राजेश झा ने बताया कि हब एंड स्पोक मॉडल के तहत सैंपल ट्रांसपोर्टेशन व्यवस्था लागू की गई है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को जांच सुविधा मिल रही है। जिला चिकित्सालय को कायाकल्प असेसमेंट में मंडल में प्रथम और प्रदेश में आठवां स्थान मिलने पर मंत्री ने सराहना की। साथ ही अन्य अस्पतालों में भी स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण और बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।
पिंक कार्ड अभियान, एनीमिया नियंत्रण, नियमित टीकाकरण और जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा करते हुए मंत्री ने छूटे हुए लाभार्थियों को चिह्नित कर विशेष अभियान चलाने को कहा। साथ ही ट्रॉमा सेंटर को जल्द क्रियाशील करने और बीआरडी मेडिकल कॉलेज को विशेषज्ञ केंद्र के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि स्वास्थ्य सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राम कुमार जायसवाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें