फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कायस्थ समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
-शहर स्थित होटल में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक रविवार को शहर स्थित एक होटल में हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष रतन श्रीवास्तव ने कहा कि समाज में कायस्थों की भागीदारी बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है। कायस्थ समाज अब किसी के पीछे नहीं चलेगा और राजनीति में अच्छी भागीदारी के लिए संघर्ष करेगा।
कायस्थ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय शंकर श्रीवास्तव ने कहा कि समाज के युवा राजनीति में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें। राष्ट्रीय महासचिव रमन श्रीवास्तव ने कहा कि अपना हक पाने के लिए कायस्थ एकता समय की मांग है। बैठक में पूर्व प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, शक्ति श्रीवास्तव, केएम लाल, साधना श्रीवास्तव, सर्वेश श्रीवास्तव, डॉ. रवि प्रकाश श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, देवानंद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई कार्यकारिणी का गठन, आनंद प्रकाश बने जिलाध्यक्ष
सिद्धार्थनगर। बैठक में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया और पदाधिकारियों के नाम की घोषणा प्रदेश उपाध्यक्ष रतन श्रीवास्तव ने की। नई कार्यकारिणी में लाल आनंद प्रकाश जिलाध्यक्ष, नितिन श्रीवास्तव को कार्यकारी अध्यक्ष, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव जिला महामंत्री और सुरेंद्र श्रीवास्तव व विनोद श्रीवास्तव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा आनंद श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, धनंजय सहाय, राजेश श्रीवास्तव, राजू श्रीवास्तव, नरेंद्र श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, शुभम श्रीवास्तव, राजकुमार श्रीवास्तव, गगन श्रीवास्तव, नवीन बख्शी, आशीष श्रीवास्तव सचिव बनाया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें