फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में मिले 11 नए कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल एक्टिव केस हुई 95

Mon, 22 Jun 2020 07:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
विज्ञापन
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सोमवार को 11 लोग और कोरोना पॉजिटिव केस मिले। इनकी जांच रिपोर्ट बीआरडी मेडिकल कॉलेज को शाम को आई। अब कोरोना मरीजों की कुल संख्या 323 हो गई है। अब तक 12 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। 216 पॉजिटिव मरीज निगेटिव हो चुके हैं। एक्टिव केस 95 हैं। इसकी पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने की है।

विज्ञापन


जिले में मुंबई व दिल्ली के अलावा अन्य गैर प्रांतों से आने प्रवासी लगातार कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं। 17 जून को भेजे गए नमूनों की जांच रिपोर्ट बीआरडी मेडिकल कॉलेज से सोमवार को आई है। इसमें 11 नए पॉजिटिव केस पाए गए हैं। ओपेक चिकित्सालय कैली में भर्ती दो पॉजिटिव मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

इन्हें 14 दिन घर में क्वारंटीन रहने की हिदायत दी गई है। जिले में अब तक 827  नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। इनसे 8674 की रिपोर्ट आ चुकी ह्रै। 8348 की रिपोर्ट निगेटिव है। 153 नमूनों की जांच रिपोर्ट का प्रशासन को इंतजार है। डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि सोमवार को जो रिपोर्ट आई है, उसके अनुसार सभी तथ्य सुधार लिए गए हैं। जिले में एक्टिव केस 95 हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें