फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से हाथी की मौत, महावत समेत दो युवक घायल; देखें वीडियो

Sat, 21 Nov 2026 12:24 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

जानकारी के अनुसार, हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र अंतर्गत झकही गांव निवासी हरीश सिंह का हाथी एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान हाटा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में मृत हाथी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेलीपार थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह सड़क हादसे में एक हाथी की मौत हो गई, जबकि महावत समेत दो युवक घायल हो गए। राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर हाटा स्थित ईंट-भट्ठे के सामने सुबह करीब छह बजे अज्ञात वाहन ने हाथी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया।

विज्ञापन

Trending Videos

शादी समारोह में शामिल होने के बाद गांव लौट रहा था हाथी

जानकारी के अनुसार, हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र अंतर्गत झकही गांव निवासी हरीश सिंह का हाथी एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान हाटा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हाथी की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में मृत हाथी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे में सेवई गांव निवासी महावत जाफर अंसारी (20) पुत्र राजू अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, फैयाज अंसारी (15) पुत्र जियाऊ अंसारी को भी चोटें आईं। सूचना पर पहुंची बेलीपार पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से गंभीर रूप से घायल महावत को जिला अस्पताल पहुंचाया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस फरार वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें