फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: मातम में बदलीं शादी की खुशियां, सब्जी के खेत जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा मौत

Sat, 21 Nov 2026 11:42 AM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

विश्वनाथ निषाद खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। 25 नवंबर को उनके छोटे भाई लहौर की शादी होनी है। हादसे के बाद पत्नी और अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
रोते-बिलखते मृतक के बच्चे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खोराबार थाना क्षेत्र के करमहिया में शनिवार सुबह सड़क हादसे में 34 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वह सब्जी के खेत की देखरेख करने जा रहा था। फोरलेन पार करते समय गोरखपुर से कुशीनगर की ओर जा रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। घर में 25 नवंबर को छोटे भाई की शादी होनी है, जिसकी तैयारियों के बीच यह हादसा हो गया।

विज्ञापन
Trending Videos

फोरलेन पार करते समय अज्ञात वाहन मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, सिकटौर करमहिया निवासी विश्वनाथ निषाद पुत्र स्व. रामलालचंद्र शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे घर से कुछ दूरी पर स्थित अपने सब्जी के खेत में जा रहे थे। वह फोरलेन पार कर रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची खोराबार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन

परिजन का रो-राेकर बुरा हाल

विश्वनाथ के परिवार में पत्नी सीता देवी, दो बेटियां अमृता (7) और अंजली (5) तथा तीन वर्षीय बेटा लड्डू है। वह खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। ग्रामीणों के अनुसार, आगामी 25 नवंबर को उनके छोटे भाई लहौर की शादी होनी है। हादसे के बाद पत्नी और अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें