जानकारी के अनुसार, हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र अंतर्गत झकही गांव निवासी हरीश सिंह का हाथी एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान हाटा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हाथी की मौके पर ही मौत हो गई।
सड़क दुर्घटना में मृत हाथी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे में सेवई गांव निवासी महावत जाफर अंसारी (20) पुत्र राजू अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, फैयाज अंसारी (15) पुत्र जियाऊ अंसारी को भी चोटें आईं। सूचना पर पहुंची बेलीपार पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से गंभीर रूप से घायल महावत को जिला अस्पताल पहुंचाया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस फरार वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।