गोरखपुर। जिले में कार्यरत प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के अंतरजनपदीय और पारस्परिक स्थानांतरण प्रक्रिया की ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 22 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज की ओर से तिथि बढ़ाने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षकों से प्राप्त आपत्तियों के आधार पर रजिस्ट्रेशन डाटा को एडिट/रिसेट करने की सुविधा दी गई है। यह कार्य सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों के लॉग इन से किया जाएगा। पहले अंतिम तिथि 20 अप्रैल थी, जिसे अब संशोधित कर 22 अप्रैल कर दिया गया है। ऑनलाइन पंजीकरण के बाद शिक्षकों को अपने आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर अनिवार्य रूप से 23 अप्रैल 2025 तक संबंधित कार्यालय में जमा करना होगा। इसके बाद प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।