फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: आज शहर के इन इलाकों में गुल रहेगी बिजली, वजह जान लें

Sun, 06 Dec 2020 10:24 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मोहद्दीपुर-जंगल कौड़िया फोरलेन के किनारे अंडरग्राउंड केबल बिछाए जाने के चलते रविवार को शहर के कई इलाकों में बत्ती गुल रहेगी। मोहद्दीपुर से निकलने वाले विश्वविद्यालय व टाउनहाल फीडर से आपूर्ति सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी।

विज्ञापन


इंडस्ट्रियल इस्टेट से गोरखनाथ और नथमलपुर फीडर तक जाने वाली लाइन भी बंद रहेगी। अधिशासी अभियंता एमके गौड़ ने बताया कि इन फीडर से जुड़े इलाकों में चार घंटे तक बिजली गुल रहेगी। उधर, शाहपुर उपकेंद्र से निकलने वाला विष्णु मंदिर फीडर रविवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगा।

अधिशासी अभियंता मुदित तिवारी ने बताया कि इससे असुरन, मेडिकल रोड, विष्णुपुरम, राधिका अपार्टमेंट, खरैया पोखरा, एमबी मोटर्स इलाके में चार घंटे तक बिजली गुल रहेगी।  संवाद
विज्ञापन


अंडरग्राउंड केबल बिछाने का काम शुरू
बिजली निगम ने मोहद्दीपुर से जंगल कौडिया फोरलेन के किनारे अंडरग्राउंड केबल बिछाने का कार्य शुरू कर दिया है। 20 दिसंबर से पहले गोरखनाथ क्षेत्र में अंडरग्राउंड केबल से आपूर्ति शुरू करनी है। शनिवार को मोहद्दीपुर से विश्वविद्यालय चौराहे तक लगभग दो किलोमीटर दूरी में तार बिछाया गया। हालांकि, ट्रेंच में पानी होने से कुछ जगहों पर तार बिछाने में दिक्कत हो रही है। पंप लगाकर पानी निकालने का प्रयास किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें