निचलौल। कोतवाली ठूठीबारी क्षेत्र के कड़जा गांव में फाॅल्ट के चलते दो दिनों से बिजली गुल है। इसके चलते गांव की आधी आबादी अंधेरे में राज गुजारने को मजबूर है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। आरोप है कि शिकायत के बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका। इसके चलते लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है।
कड़जा निवासी बसंत मनोज चिरकुट, शिवपूजन, चंद्रिका आदि ने बताया कि आबादी के बीच लगे विद्युत पोल पर शुक्रवार को फाल्ट हो गई। इसके चलते गांव की बिजली गुल हो गई। इसे ठीक कराने के लिए विभाग के जिम्मेदारों को कई बार सूचना दी जा चुकी है, लेकिन जिम्मेदार फाल्ट ठीक करने के लिए ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसे में उन लोगों को दो दिनों से काफी दुश्वारियों झेलनी पड़ रही हैं।
जेई मुकेश कुमार ने बताया कि संबंधित जिम्मेदार से मामले की जानकारी लेकर उनकी समस्याओं को जल्द ठीक करा दिया जाएगा।