फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: विद्युत निदेशालय की टीम ने की जांच, कल मिलेगी रिपोर्ट

Tue, 14 May 2024 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र मोहद्दीपुर में लाइनमैन को झुलसने का मामला
जांच रिपोर्ट के आधार एसएसओ के खिलाफ दर्ज कराया जाएगा केस
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। विद्युत सुरक्षा निदेशालय की टीम ने सोमवार को विद्युत उपकेंद्र मोहद्दीपुर में संविदा लाइनमैन नवीन चौधरी के झुलसने के मामले में जांच शुरू की। टीम के सदस्यों ने बिजली निगम के अधिकारियों को बताया कि वे बुधवार को जांच रिपोर्ट सौंपेगे। रिपोर्ट के आधर पर लापरवाही करने वाले एसएसओ के खिलाफ केस दर्ज कराया जा सकता है।
विद्युत उपकेंद्र मोहद्दीपुर के अंतर्गत नीना थापा फीडर के झरना टोला में ट्रांसफार्मर की लाइन जोड़ते समय संविदा लाइनमैन झुलस गया था, जबकि उसके सिर में भी चोट आई है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन

बिजली निगम के कर्मचारी संगठनों की मांग पर मुख्य अभियंता आशु कालिया ने लापरवाही के मामले की जांच कराकर एसएसओ के खिलाफ केस दर्ज कराने का आश्वासन दिया था और अब जांच की जा रही है।
निदेशालय की टीम ने पहले घटनास्थल पर जांच की। उसके बाद विद्युत उपकेंद्र मोहद्दीपुर में तकनीकी पहलुओं की जांच की गई। टीम के सदस्यों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती संविदा लाइनमैन का भी बयान लिया है।
बताया जा रहा है कि सैनिक कल्याण निगम एजेंसी के एसएसओ ने गलत फीडर पर शटडाउन देकर बिजली काट दी थी और इस कारण लाइनमैन झुलस गया। निगम अधिकारियों ने विद्युत सुरक्षा निदेशालय में ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज किया था, जिसके आधार पर जांच शुरू हुई है।
विज्ञापन

बिजली निगम के अधिशासी अभियंता लवलेश कुमार ने बताया कि विद्युत सुरक्षा निदेशालय की टीम ने लाइनमैन नवीन चौधरी के झुलसने के मामले की जांच शुरू की है। बुधवार को जांच रिपोर्ट प्राप्त होगी, उसके आधार पर एसएसओ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें