फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सड़क पर फेंका कचरा तो गुलाब दे गलती का एहसास कराएगा निगम

Tue, 14 May 2024 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

डोर टू डोर कचरा कलेक्शन गाड़ी को कूड़ा देने के लिए नगर निगम की पहल

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। शहर में ऐसे बहुत लोग हैं, जो अपने घर का कचरा सड़क पर फेंक देते हैं। उनके घर कचरा उठाने वाली गाड़ी आती है, लेकिन वे उसे कूड़ा नहीं देते। ऐसे लोगों को चिह्नित कर अब नगर निगम गुलाब का फूल देकर उनकी गलती का एहसास कराएगा। ऐसे लोगों को स्वच्छता में सहयोग करने की शपथ दिलाई जाएगी। गिरधरगंज वार्ड से इसकी शुरूआत भी हो गई है।
दरअसल, कई वार्डों से शिकायत मिलती है कि लोग डोर टू डोर कूड़ा एकत्र करने वाली गाड़ियों को कचरा न देकर उसे गाड़ी के गुजरने के बाद सड़क पर फेंक देते हैं। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देश पर ऐसे लोगों की वार्डवार सूची बनाई जा रही है। चिह्नित कर ऐसे लोगों को मौके पर न केवल पकड़ा जाएगा, बल्कि वार्ड के पार्षद और सफाईकर्मियों की ओर से उन्हें गुलाब देकर गलती का एहसास कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी शुरुआत गिरधरगंज वार्ड से हो चुकी है। पार्षद रणंजय सिंह जुगनू, सफाई निरीक्षक एवं सफाई सुपरवाइजर ने ऐसे चिह्नित भवन स्वामियों को सार्वजनिक रूप से गुलाब का फूल देकर उन्हें स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। लोगों ने विश्वास दिलाया कि अब से गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग कर कूड़ा कलेक्शन वाली गाड़ी को ही देंगे। कचरा सड़क या नाली में नहीं फेंकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें