फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बैठे एक क्लिक से पाएं बिजली का बिल, जानें कैसे करना होगा भुगतान

Tue, 14 Apr 2020 06:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान लोगों को बिजली का बिल जमा करने के लिए ऑनलाइन केंद्रों पर नहीं जाना पड़ेगा। बिजल निगम की तरफ से उपभोक्ताओं को घर बैठे बिजली बिल की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता शहरी यूसी वर्मा ने बताया कि बिल के मामलों के लिए बिजली निगम ने ई-सुविधा का शुभारंभ किया है। इसके तहत उपभोक्ता ई-सुविधा के लिंक पर क्लिक करके अपने वर्तमान बिल की रकम की जानकारी हासिल करके उसी लिंक के जरिए भुगतान भी कर सकते हैं।

बिल भुगतान की रसीद उपभोक्ता लॉकडाउन खुलने के बाद किसी भी बिलिंग केंद्र से हासिल कर सकते हैं। बताया कि उपभोक्ता को  mobile.esuvidhamitra.com लिंक पर क्लिक करना होगा।
विज्ञापन


इसपर क्लिक करते ही अपने बिजली कनेक्शन के 10 अंक के विद्युत खाता संख्या और मोबाइल नंबर को भी फीड करना पड़ेगा। चंद मिनट बाद ही बिजली बिल की धनराशि मोबाइल पर दिखने लगेगी। उपभोक्ता आसानी से ऑनलाइन ही बिल का भुगतान कर सकते हैं।

बकाए पर नहीं काटी जाएगी बिजली
अधीक्षण अभियंता शहरी यूसी वर्मा ने बताया कि बिजली निगम के संविदा कर्मी ही इस समय फील्ड में तैनात हैं। इनके जिम्मे फाल्ट और अन्य समस्याओं को दूर करना है। इस दौरान किसी उपभोक्ता के घर बकाएदारी पर बिजली नहीं काटी जाएगी। इसके अलावा उपभोक्ताओं के बिल भी उनके कनेक्शन के आधार पर औसत रीडिंग के माध्यम से भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें