फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti: एक किलोवाट के कनेक्शन पर आया 7.32 करोड़ रुपये का बिजली बिल... उपभोक्ता के उड़ गए होश, सामने आई वजह

Tue, 04 Feb 2025 10:48 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती

सार

एक किलोवाट के कनेक्शन के मीटर से रीडर ने बिल निकालकर उपभोक्ता मोलहू को थमाया तो उसके होश उड़ गए। बाद में जब वजह पता चली तो उसकी सांस में सांस आई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बस्ती के हर्रैया उपकेंद्र से जुड़े केशवपुर फीडर के रमया गांव के एक उपभोक्ता का 07.32 करोड़ रुपये बिजली का बिल आया। एक किलोवाट के कनेक्शन के मीटर से रीडर ने बिल निकालकर उपभोक्ता मोलहू को थमाया तो उसके होश उड़ गए। बाद में पता चला कि चूक की वजह से ऐसा हो गया था। 

विज्ञापन


इस संबंध में विद्युत वितरण खंड हर्रैया के अधिशासी अभियंता अजय मौर्या ने बताया कि सिस्टम की गड़बड़ी के चलते बिल जारी हो गया था। मंगलवार को संशोधित करा दिया है। हर्रैया एसडीओ ने घरेलू उपभोक्ता का मूल बिल 27274 रुपये करके जमा करने के प्रेरित किया है। हर्रैया एसडीओ अजय प्रताप यादव ने बताया कि उपभोक्ता मोलहू का सात करोड़ 32 लाख बिल सिस्टम की गड़बड़ी से जारी हो गया था, लेकिन बिल को सही कर मूल बिल 27274 रुपये कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें