फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: महानगर के पर्यटन स्थलों की सैर कराएंगी इलेक्ट्रिक बसें, खूब होगी कमाई

Wed, 20 Apr 2022 10:12 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

इलेक्ट्रिक बस निर्माता कंपनी को दो विशेष बसों के ऑर्डर दिए गए हैं। एयरपोर्ट से रामगढ़ताल और चिड़ियाघर के लिए संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
ई बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महानगर में आने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही एयरपोर्ट से पर्यटन स्थलों के लिए विशेष इलेक्ट्रिक बसें संचालित की जाएंगी। ये बसें पर्यटकों को पर्यटन स्थलों की सैर कराएंगी।

विज्ञापन


बता दें कि दिसंबर-2021 से महानगर में 15 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है। वर्तमान में इलेक्ट्रिक बसें सफलता के साथ महानगर के तीन रूटों पर संचालित की जा रही हैं। अब संचालक संस्था पीएमआई इलेक्ट्रो मोबिलिटी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड ने महानगर में आने वाले पर्यटकों को इलेक्ट्रिक बस की सुविधा देने का फैसला किया है।

इसके लिए इलेक्ट्रिक बस निर्माता कंपनी को दो बसों के ऑर्डर दिए हैं। पर्यटकों के लिए चलने वाली विशेष इलेक्ट्रिक बसें 12 मीटर लंबी होंगी। आम इलेक्ट्रिक बसों से अलग ये बसें लग्जरी होने के साथ कई तरह की आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी। इन बसों को एयरपोर्ट से रामगढ़ताल और चिड़ियाघर के बीच संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन


इलेक्ट्रिक बस डिपो मैनेजर केके मिश्रा ने कहा कि एयरपोर्ट से रामगढ़ताल और चिड़ियाघर के लिए दो विशेष इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी है। बसों के निर्माण के लिए इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली संस्था को ऑर्डर दिया गया है। बसें आते ही संचालन निर्धारित रूट पर किया जाएगा।

विज्ञापन

सिटी इलेक्ट्रिक बसों से रिकॉर्ड कमाई
दिसंबर-2021 से महानगर में संचालित हो रही 15 इलेक्ट्रिक बसों ने सोमवार को रिकॉर्ड कमाई की। इलेक्ट्रिक बसों की सोमवार की कुल कमाई 1,23,900 रुपये रही, जो अब तक का रिकॉर्ड है। पीएमआई के साइट इंचार्ज पवन कुमार ने बताया कि कम बसों के संचालन में गोरखपुर की इलेक्ट्रिक बसें प्रदेश में सबसे अधिक आय अर्जित कर रही हैं।

आज होगी थर्ड जेंडर की डिपो में नियुक्ति
महेसरा स्थित इलेक्ट्रिक बस डिपो में पहली बार थर्ड जेंडर की नियुक्ति होगी। डिपो मैनेजर केके मिश्रा ने बताया कि डिपो में किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंदगिरि के साथ बुधवार को डिपो में थर्ड जेंडर के 10 लोग साक्षात्कार के लिए आएंगे। इनमें से तीन की तैनाती डिपो में सहायक के रूप में की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें