फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: एयरपोर्ट से पर्यटन स्थल वाले मार्गों पर चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, शासन से मिली मंजूरी

Mon, 10 Jan 2022 10:15 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि शासन से दो और इलेक्ट्रिक बसें जल्द मिल जाएंगी। एयरपोर्ट से रामगढ़ताल समेत शहर के कुछ अन्य पर्यटन स्थलों तक यह बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
गोरखपुर इलेक्ट्रिक बस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर एयरपोर्ट से रामगढ़ताल समेत कुछ अन्य पर्यटन स्थलों पर भी इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। शासन से गोरखपुर के लिए दो और इलेक्ट्रिक बसें मिल गई हैं। बसों की आपूर्ति की जिम्मेदारी पीएमआई कंपनी को दी गई है।

विज्ञापन


हाल ही में शहर में तीन रूटों पर 15 इलेक्ट्रिक बसें चलाई गई हैं। 10 और ई-बसों के जल्द मिलने की संभावना है। इनके अलावा शासन ने दो और इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए स्वीकृति दी है। शासन ने दो और लो-फ्लोर वातानुकूलित बसों के लिए 30 सितंबर को ई-टेंडर किया था।

टेंडर के बाद बसों की आपूर्ति की जिम्मेदारी पीएमआई इलेक्ट्रो मोबिलिटी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड को मिली है। नगरीय परिवहन निदेशालय के संयुक्त निदेशक अजीत सिंह ने आपूर्ति करने का आदेश जारी कर दिया है। नगर निगम प्रशासन इन बसों को शहर के पर्यटन स्थलों के बीच चलाने की योजना तैयार की है। इन बसों के लिए गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति आवास के पास चार्जिंग स्टेशन तैयार किया गया है।
विज्ञापन


नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि शासन से दो और इलेक्ट्रिक बसें जल्द मिल जाएंगी। एयरपोर्ट से रामगढ़ताल समेत शहर के कुछ अन्य पर्यटन स्थलों तक यह बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें