गोरखपुर में इलेक्ट्रिक बस में बैठने का महानगर के लोगों का लंबा इंतजार बृहस्पतिवार को इन बसों के सड़क पर उतरने के साथ ही खत्म हो गया। बुधवार शाम मुख्यमंत्री के इलेक्ट्रिक बस को झंडी दिखाने के बाद बृहस्पतिवार को सुबह से सिटी बसों का संचालन शुरू हो गया। पहली बार इलेक्ट्रिक बस में बैठे लोग उत्साहित नजर आए।
महानगर में दो महीने पहले ही 15 बसें संचालन के लिए पहुंच गई थी। लेकिन, चार्जिंग स्टेशन तैयार नहीं हो पाने के कारण बसों का संचालन देर से शुरू हो सका। हालाकि इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल रन आठ दिसंबर को नगर निगम, परिवहन निगम एवं पीएमआई के जिम्मेदारों देखरेख में सफलता पूर्वक कर लिया गया।
बुधवार को मुख्यमंत्री ने बस को झंडी दिखाई और नगर निगम से मोहद्दीपुर तक बस में बैठकर यात्रा की। इसके बाद बृहस्पतिवार को सभी 15 बसों को निर्धारित रूटों पर उतार दिया गया। इनमें पांच बसें झुंगिया बाजार से एयरपोर्ट, पांच बसें मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पांच बसें महेसरा से नौसड़ एवं पांच बसें मोहरीपुर से एयरपोर्ट रूट पर संचालित कराई गई।
बसों के संचालन की शुरुआत सुबह साढ़े छह बजे हुई। सुबह नौ बजे तक लोगों की संख्या बसों में कम रही, लेकिन इसके बाद बसों में यात्रियों की संख्या बढ़नी लगी। जो दिन चढ़ने के साथ बढ़ती गई। यात्रा के दौरान लोग इलेक्ट्रिक बस में बैठ उत्साहित नजर आए। सभी ने सिटी बस सेवा की प्रशंसा की। लोगों का कहना था कि महंगे पेट्रोल-डीजल के कारण निजी वाहन से चलना महंगा साबित हो रहा था, इलेक्ट्रिक बस सुविधाजनक और सुरक्षित होने के साथ सस्ती भी है।
बसों को निहारते रहे लोग
महानगर में पहली बार इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होना था ऐसे में जब बृहस्पतिवार को इलेक्ट्रिक सिटी बसें सड़कों पर उतरी तो इसे देखने वालों की भीड़ लग गई। हर कोई बस की खूबसूरती का निहारता रहा। कुछ लोगों ने तो सिर्फ बस में बैठने का अनुभव लेने के लिए ही बस में बैठकर सफर किया।
ये है बस की खासियत
- बस में सीटों की संख्या 28
- ई-बस में सेल्फ चार्जिग मोटर लगी है
- दिव्यांगों के लिए रैंप की सुविध
- सुरक्षा की दृष्टि से बस में पांच सीसीटीवी कैमरे लगे हैं
- बस में इमरजेंसी अलार्म की सुविधा
- महिलाओं के लिए चार, दिव्यांगों के लिए दो एवं सांसद और विधायक के लिए दो सीट आरक्षित
- रूट की जानकारी देने के लिए रूट डिस्पे
- पूरी तरह से वातानुकूलित बसें
- महिलाओं के लिए पैनिक बटन
- जीपीएस से लोकेशन की जानकारी मिलेगी
- हर स्टॉपेज पर मिलेगी ऑटोमेटिक जानकारी
यह हैं रूट
रूट एक
महेसरा से नौसड़: श्यामनगर, मोहरीपुर चौक, खंडेलवाल स्टील, बरगदवा तिराहा, आर्दश धर्मकांटा, चिरकूटवाबाबा मंदिर, कुष्ठाश्रम, उद्योग भवन तिराहा, गोरखनाथ हॉस्पिटल, गोरखनाथ मंदिर, गोरखनाथ फ्लाईओवर, शंकर आई हास्पिटल, तरंग क्रासिंग, धर्मशाला बाजार, ट्रैफिक तिराहा, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टेशन, यूनिवर्सिटी चौराहा, गोरखपुर विश्वविद्यालय, छात्रसंघ चौराहा, पैडलेगंज, जलनिगम ऑफिस, दाउदपुर, रूस्तमपुर चौराहा, महेवा मंडी, ट्रांसपोर्ट नगर, अमरूद मंडी, नौसड़।
रूट दो
महेसरा से एयरपोर्ट: श्यामनगर, मोहरीपुर चौक, खंडेलवाल स्टील, बरगदवा तिराहा, आर्दश धर्मकांटा, चिरकूटयाबाबा मंदिर, कुष्ठाश्रम, उद्योग भवन तिराहा, गोरखनाथ हॉस्पिटल, गोरखनाथ मंदिर, गोरखनाथ फ्लाईओवर, शंकर आई हास्पिटल, तरंग क्रासिंग, धर्मशाला बाजार, ट्रैफिक तिराहा, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टेशन, यूनिवर्सिटी चौराहा, रेल म्यूजियम, मोहद्दीपुर चौराहा, अयोध्या प्रसाद अपार्टमेंट, भारत पेट्रोल पंप, अदालत रेस्टोरेन्ट, कूड़ाघाट गुरूंग तिराहा, एम्स, केंद्रीय विद्यालय मोड़, नंदानगर क्रासिंग, नंदानगर, एयरपोर्ट।
रूट तीन
झुंगिया से रानीडीहा: झुंगिया बाजार, झुंगिया गेट, मेडिकल कॉलेज, मोगलहा, रेल विहार, आईटीआई चौराहा, खजांची चौराहा, राप्तीनगर चौराहा, शाहपुर थाना, एचएन सिंह चौराहा, चतुर्वेदी नर्सिग होम, खरैया पोखरा, असुरन चौक, राजकीय पॉलीटेक्निक, इंदिरा बाल विहार, कचहरी चौराहा, शास्त्री चौक, अंबेडकर चौक, कमिश्नर कार्यालय, छात्रसंघ चौराहा, पैडलेगंज, व्ही पार्क, मोहद्दीपुर, ओरियन मॉल, आरकेबीके, कूड़ाघाट, आवास विकास मेन रोड, सिंघडिय़ा चौराहा, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, दिव्य नगर, रानीडीहा।
ये है किराया
दूरी दर
तीन किलोमीटर 05
तीन से छह किलोमीटर 11
छह से 11 किलोमीटर 16
11 से 15 किलोमीटर 21
15-20 किलोमीटर 26
20-25 किलोमीटर 32
25 किलोमीटर से अधिक 37