बताया जा रहा है कि दो से तीन दिनों के अंदर इनकी रिपोर्ट भी आ जाएगी। सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि दपंती के संपर्क में आने वाले 12 लोगों के नमूने आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। दंपती के जीनोम सीक्वेसिंग जांच के लिए भी नमूने केजीएमयू भेजे जाएंगे। बताया कि दंपती स्वस्थ्य हैं। होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। एहतियात के तौर पर परिजनों को जरूरी दवाइयां दे दी गई हैं।
विभाग को दंपती करते रहे गुमराह
कोरोना संक्रमित दंपती पहले विभाग को गुमराह करते रहे। जांच कराने का कारण जब विभाग ने जानना चाहा तो पहले दंपती ने यह सफाई दी कि उन्हें विदेश जाना था। बाद में कहा कि इलाज के लिए एसजीपीजीआई जाना था। अंत में उन्होंने यह बताया कि तबीयत ठीक नहीं थी। इसलिए एहतियात के तौर कोविड की जांच कराई गई। पॉजिटिव आने पर दपंती ने डर की वजह से मोबाइल भी स्वीच ऑफ कर लिया था।
पांच से अधिक केस मिलने पर घोषित होगा कंटेनमेंट जोन
सीएमओ ने बताया कि पांच से अधिक केस अगर किसी इलाके में मिलते हैं तो उस क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाएगा। अभी केवल शहर के गोरखनाथ इलाके के शास्त्री नगर में दो केस मिले हैं। ऐसे में उन्हें सलाह दी गई है कि वह लोग घर से न निकलें और कोविड प्रोटोकाल का पालन करें।