फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआरडी मेडिकल कॉलेज : कोरोना वार्ड से बुजुर्ग महिला लापता, परेशान परिजनों ने की पुलिस से शिकायत

Mon, 12 Apr 2021 12:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

कोरोना वार्ड से बुजुर्ग महिला लापता
परेशान परिजनों ने की मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस से शिकायत
महाराजगंज की रहने वाली हैं बुजुर्ग महिला
विज्ञापन
BRD medical college - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में भर्ती बुजुर्ग महिला रविवार को लापता हो गई। परिजन जब मिलने पहुंचे तो मामले की जानकारी हुई। इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को देते हुए डॉक्टर और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। समाचार लिखे जाने तक महिला का पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, महराजगंज जिले की रहने वाली 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला की नौ अप्रैल को तबीयत खराब हुई। परिजन निजी अस्पताल में भर्ती कराए। कोरोना जांच में संक्रमित मिलने के बाद उसी दिन मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड के बेड संख्या 46 पर भर्ती करा दिया गया। रविवार की दोपहर को परिजन मेडिकल कॉलेज फल देने पहुंचे तो पता चला कि महिला लापता है। 

पता नहीं चलने पर परिजनों ने मेडिकल कॉलेज चौकी से शिकायत की। जिसके बाद इंचार्ज गौरव राय कन्नौजिया वार्ड में पहुंचे। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि किसी कर्मचारी ने बताया कि महिला को डिस्चार्ज कर दिया गया। लेकिन कौन कर्मचारी डिस्चार्ज किया। इसकी जानकारी कोई नहीं दे सका। 
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि मरीज को भर्ती कराते समय स्टाफ ने कहा था कि 14 दिन तक मरीज से नहीं मिल सकेंगे। मरीज के बारे में फोन पर जानकारी दी जाएगी। लेकिन दो दिनों में एक बार भी जानकारी नहीं दी गई। इसकी वजह से मरीज की तबीयत जानने के लिए ही फल लेकर पहुंचे थे। इतना ही नहीं महिला दिल की मरीज हैं। 
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा था। डॉक्टर ने हालत खराब होने पर एजीपीजीआई के लिए रेफर किया था। तबीयत खराब होने के बाद उनकी कोरोना जांच कराई गई थी। पॉजिटिव आने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

मामले की जानकारी नहीं हैं। स्टाफ द्वारा परिजनों को मरीज के बारे में सूचना नहीं दी गई हैं तो मामला बेहद गंभीर हैं। इसकी जांच कराई जाएगी। लापरवाही मिलने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. गणेश कुमार, प्राचार्य, बीआरडी मेडिकल कॉलेज
संक्रमित बुजुर्ग के परिजनों ने शिकायत की है। मामले की जांच की जा रही है। महिला की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई हैं। साथ ही स्टाफ से पूछताछ की जा रही है।
-गौरव राय कन्नौजिया, चौकी प्रभारी, मेडिकल कॉलेज गुलरिहा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें