फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवधनी हत्याकांड का लाइव वीडियो: घायल शरीर... खून से लथपथ बुजुर्ग, मदद के लिए लोगों को पुकारते रहे परिजन

Fri, 06 Dec 2024 04:07 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

हत्या के तीन दिन बाद शिवधनी को गोली लगने और अस्पताल के जाने का कहते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में खून से लथपथ शिवधनी और उसके परिजन लोगों के मदद की गुहार लगाते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में गीडा इलाके के अमटौरा गांव में मंगलवार को साइकिल हटाने को लेकर विवाद में पड़ोस में रहने वाले मनबढ़ों ने शिवधनी निषाद (55) पुत्र स्व. रामजतन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के तीन दिन बाद शिवधनी को गोली लगने और अस्पताल के जाने का कहते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे खून से लथपथ शिवधनी खुद को बचाने की गुहार लगा रहा है। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अमटौरा गांव निवासी शिवधनी निषाद के घर सोमवार को मुंडन कार्यक्रम था। इस दौरान रास्ते में खड़ी साइकिल हटाने को लेकर पड़ोस में रहने वाले मनबढ़ आरोपी शिवधनी से विवाद करने लगे। इसमे शिवधनी को चोट आई थी। रात के समय ही थाने पहुंचकर उसने तहरीर दी। मंगलवार सुबह बुलाकर पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया।
विज्ञापन

अपराह्न तीन बजे वह घर वापस पहुंचा तो तहरीर देने से नाराज मनबढ़ घर पर चढ़कर शिवधनी को गोली मार दी। इस दौरान बीच बचाव में आई पत्नी के हाथ में भी गोली लग गई। इस संबंध में एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लग गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें