फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: वाहन की टक्कर से वृद्ध घायल, एसएसपी के काफिले की गाड़ी से पहुंचाया एम्स

Sun, 04 Oct 2026 03:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खोराबार। थाना क्षेत्र के सिक्टौर के पास शनिवार शाम करीब चार बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से करीब 65 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान बाघागाड़ा की ओर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का काफिला वहां पहुंच गया।
विज्ञापन

एंबुलेंस आने में देरी होती देख पुलिसकर्मियों ने एसएसपी के काफिले में शामिल वाहन से घायल वृद्ध को तत्काल एम्स पहुंचाया। यहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है।
प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार, वृद्ध फोरलेन के पास मौजूद थे तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर खोराबार पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस आसपास के लोगों से वृद्ध की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस आसपास के थानों से भी संपर्क कर रही है। साथ ही हादसा करने वाले वाहन और उसके चालक की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें