फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई से घायल बुजुर्ग की मौत, तीन गिरफ्तरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिटाई से घायल बुजुर्ग की मौत, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

गोरखपुर। खजनी इलाके के धोबौली गांव में मारपीट में घायल मिठाई लाल (64) की शुक्रवार की रात मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलज से रेफर कर दिया गया था। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मुकदमे में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, 27 अगस्त को गांव के रामचंद्र गौशाला का निर्माण करवा रहे थें। पट्टीदार मिठाई लाल और उसके बेटों ने जमीन में अपना हिस्सा होने की बात कहते हुए निर्माण कार्य रोक दिया। कहासुनी होने पर रामचंद्र ने अपने बेटे वीरेंद्र, दिलीप और घर की महिलाओं के साथ मिठाई लाल और उनके बेटों की पिटाई शुरू कर दी। उनकी पत्नी इंद्रावती, बेटी प्रियंका व अंजली बचाने पहुंचीं तो उन्हें भी घायल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामचंद्र पक्ष के लोग भी चोटिल हुए थे। पुलिस घायलों को अस्पताल ले गई थी। इंस्पेक्टर नीरज राय ने बताया कि घटना के बाद मारपीट, बलवा की धाराओं में केस दर्ज किया गया था। मौत के बाद धारा बढ़ाते हुए रामचंद्र और उनके बेटों वीरेंद्र व दिलीप को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें