फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शादी समारोह में आठ वर्षीय मासूम से हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीपीगंज इलाके के जंगल कौड़िया क्षेत्र में वारदात, जयमाल के दौरान पंडाल से ले गया युवक
विज्ञापन




200 मीटर दूर झाड़ियों में अचेत मिली बच्ची, गंभीर हालत में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती



गोरखपुर। पीपीगंज इलाके के जंगल कौड़िया क्षेत्र में शुक्रवार रात एक शादी समारोह के दौरान आठ वर्षीय बच्ची के साथ हैवानियत (दुष्कर्म) की वारदात सामने आई है। रिश्तेदारी में शादी में शामिल होने सिद्धार्थनगर से आई मासूम को गांव का एक युवक पंडाल से उठा ले गया और समारोह स्थल से करीब 200 मीटर दूर झाड़ियों में वारदात को अंजाम दिया।



बच्ची खून से लथपथ अचेत अवस्था में मिली। उसे बीआरडी मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी को तीन घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के बाबा की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात जंगल कौड़िया इलाके में शादी समारोह था। आठ वर्षीय बच्ची अपने परिजनों के साथ शादी में आई थी। देर रात जयमाल कार्यक्रम के दौरान जब सभी लोग जश्न में व्यस्त थे तभी बच्ची अचानक लापता हो गई। काफी देर तक खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला तो परिजनों की चिंता बढ़ गई।



खोजबीन के दौरान समारोह स्थल से करीब 200 मीटर दूर झाड़ियों में बच्ची अचेत अवस्था में पड़ी मिली। उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे और कपड़े अस्त-व्यस्त थे। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुट गए। बच्ची को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जंगल कौड़िया ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची बेहोशी की हालत में है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।



ड्रोन कैमरे की फुटेज से दबोचा गया आरोपी



वारदात की सूचना मिलते ही शनिवार भोर में सीओ अनुराग सिंह, पीपीगंज पुलिस, फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए। जांच के दौरान शादी समारोह में लगे ड्रोन कैमरे की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में एक युवक बच्ची का हाथ पकड़कर पंडाल से बाहर ले जाता दिखाई दिया। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी अशोक निषाद उर्फ नाटे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन





शनिवार की भोर में दुष्कर्म की सूचना मिली, पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पीड़िता को उसके परिजन के साथ अस्पताल भेजा गया। आसपास के लोगों से मिली सूचना और सीसीटीवी के आधार पर आरोपी अशोक निषाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पीड़िता के बाबा की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।



- अनुराग कुमार सिंह, सीओ कैंपियरगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें