फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: घर के पास खेल रहे बच्चों पर सियार ने किया था हमला, इलाज के बाद भी एक बच्चे की मौत

Mon, 10 Feb 2020 02:38 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, बड़हलगंज/ चिल्लूपार (गोरखपुर)।
विज्ञापन
इनसेट में मृत विशाल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला सामने आया है। यहां एक आठ साल के बच्चे को सियार ने काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है उसका इलाज नियमित रूप से चल रहा है।
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के कंसासुर गांव निवासी विशाल (8) पुत्र बलिराम की रैबीज से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डेरवा में नियमित इलाज के बाद मौत हो गई। लगभग 20 दिन पहले अंश पुत्र सूरज, रेनू पुत्री परशुराम, अमित पुत्र फागूलाल सहित आधा दर्जन बच्चे गांव के समीप राप्ती नदी के किनारे घर के पास खेल रहे थे। इसी बीच इन लोगों पर एक सियार ने हमला कर दिया था।

कई लोगों को सियार ने लहूलुहान कर दिया था। परिजनों द्वारा सभी को प्राथमिकता स्वास्थ्य केंद्र डेरवा और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़हलगंज में उपचार कराकर नियमित इंजेक्शन लगवाया जा रहा  था। रविवार को अचानक विशाल की हालत खराब होने लगी।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने  इलाज के दौरान सभी को एंटी रैबीज का पांच-पांच इंजेक्शन भी लगा चुके थे। इसके बावजूद रविवार की देर रात विशाल की मौत हो गई। उसके अन्य साथियों का अभी भी डेरवा में नियमित प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार इलाज चल रहा है। विशाल की मौत से मां सुमन , मृतक का बड़ा भाई इंदल, रोहित, पंकज का रो-रोकर बुरा हाल है।

विशाल गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो का छात्र था। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। विशाल के मौत की सूचना पर विद्यालय में शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी गई। सियार काटने की इस घटना से गांव के लोग भी सदमे में हैं। लोगों ने मांग किया है कि स्वास्थ विभाग की टीम को नियमित गांव में कैंप लगाए और जिन-जिन लोगों को सियार ने काटा है, उनकी देखभाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें