गोरखपुर रेलवे प्रशासन ने मुंबई जाने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व में चल रही आठ ट्रेनों को आगे भी कई फेरों में चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के संबंध में जारी सभी मानकों का पालन करना होगा।
इन ट्रेनों के बढ़े फेरे...
- 09049 मुंबई सेंट्रल-समस्तीपुर स्पेशल 29 एवं 31 मई को दो अतिरिक्त फेरों के लिए चलाई जाएगी।
- 09050 समस्तीपुर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल 31 मई एवं 02 जून को दो अतिरिक्त फेरों के लिए चलाई जाएगी।
- 09061 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी स्पेशल 31 मई को एक अतिरिक्त फेरे के लिए चलाई जाएगी।
- 09062 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 03 जून को एक अतिरिक्त फेरे के लिए चलाई जाएगी।
- 09175 मुंबई सेंट्रल-भागलपुर स्पेशल 30 मई को एक अतिरिक्त फेरे के लिए चलाई जाएगी।
- 09176 भागलपुर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल 01 जून को एक अतिरिक्त फेरे के लिए चलाई जाएगी।
- 09097 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी स्पेशल 29 मई को एक अतिरिक्त फेरे के लिए चलाई जाएगी।
- 09098 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 01 जून को एक अतिरिक्त फेरे के लिए चलाई जाएगी।