फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज: एक महीने के अंदर गांव के 21 लोगों की हो गई मौत, झोलाछाप डॉक्टर से चल रहा इलाज

Tue, 25 May 2021 05:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।

सार

गांव में नहीं लगा जांच शिविर, माह भर में 21 की मौत, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर की दूरी है 15 किलोमीटर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले के जंगल के किनारे बसे चकरा गांव में एक माह के भीतर 21 लोगों की मौत हो चुकी है। लेकिन गांव में अभी तक स्वास्थ्य जांच शिविर नहीं लगाया गया है। सर्दी जुखाम बुखार से पीड़ित मरीज हैं, जो स्वयं झोलाछाप डॉक्टर और मेडिकल स्टोर वालों से संपर्क कर दवा लेने के बाद स्वस्थ हो रहे हैं।

विज्ञापन


चकदह गांव में शाहपुर, मगरभौली, चकदह खास, जवहवा, घटवा, मरचहवा, लालपुर, परती टोला, बेलहिया, आजाद नगर, परसहवा, मनिकापुर, बेलभार, महुलैना, घरोही टोला समेत कुल 21 टोले हैं। यहां की आबादी लगभग 15 हजार है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर की दूरी 15 किलोमीटर है। गांव के शिवनाथ प्रसाद, वंदेश्वर, श्याम बिहारी, सुग्रीम विश्वकर्मा ने बताया कि एक माह के अंदर अलग-अलग बीमारियों से 21 लोगों की मौत हुई है।

21 मौत से पूरा गांव दहशत में है। वहीं गांव के रामवृक्ष साहनी, रामलखन साहनी, गुड्डू, धर्मेंद्र, पंचम, मोहन, शिब्बन आदि ने बताया कि गांव में काफी लोग बुखार, जुकाम, खांसी से पीड़ित थे, लेकिन धीरे-धीरे स्थिति में सुधार हो रहा है। मेडिकल स्टोर व झोलाछाप डॉक्टर से दवा लेकर लोग धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बतया कि अभी तक इस गांव में न तो कोविड जांच शिविर लगाया गया और न ही कोई मेडिकल टीम जायजा लेने आई। ग्राम प्रधान वीरेंद्र राजभर ने बताया कि गांव की साफ-सफाई कराई है। सभी लोगों को साफ-सफाई, सामाजिक दूरी का पालन करने, मास्क लगाने तथा कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। गांव में काफी लोग बुखार, जुकाम से पीड़ित थे वो लगभग ठीक हो चुके हैं।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर के अधीक्षक डॉक्टर अमित कुमार गौतम ने बताया कि चकदह गांव में कैंप लगाकर जांच किया जाएगा। बीडीओ व सभी गांव के सेक्रेटरी को बताया गया है कि किसी गांव में यदि कोई बुखार, खांसी, जुकाम से पीड़ित है या सांस लेने में तकलीफ है तो तत्काल सूचना दें। वहां मेडिकल टीम जांच करने जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें